सफाई कर्मियों की बस्ती गन्दगी और जर्जर मकान देख भड़की छाया देवी जानें क्या दिया आदेश



जौनपुर । नगर पालिका क्षेत्र में श्रीमती छाया देवी  राज्य सफाई कर्मचारी आयोग (सदस्य) का भ्रमण कार्यक्रम था जिसके अंतर्गत सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने सफाई कर्मचारियों की स्थिति को जाना और नगर पालिका क्षेत्र के सुपर कॉलोनी फिरोजीपुर का भ्रमण किया गया जहां पर सफाई कर्मचारी निवास करते हैं, भ्रमण के दौरान उनके द्वारा कॉलोनी में स्थित मकान जर्जर अवस्था में पाया गया जिसमें कभी भी दुर्घटना घट सकती  है।

उनके द्वारा अधिशासी अधिकारी को मकान के निर्माण के लिए निर्देशित किया गया और एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में विभिन्न बीमारियां फैल रही है अतः जिस बस्ती में सफाई कर्मचारी निवास करते हैं उस बस्ती की अच्छी प्रकार सफाई कराई जाए, जिससे सफाई कर्मचारियों में किसी प्रकार के रोगों का संचरण न हो। इस अवसर पर ई.ओ. नगर पालिका संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस