शैक्षणिक समय को लेकर आज माध्यमिक शिक्षक संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक दिवसीय धरना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसका संचालन  जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने किया । धरने का आयोजन प्रदेश नेतृत्व द्वारा अपने प्रांतीय कार्यकारिणी के बैठक में लिए गए फसलों के क्रम में था। प्रदेश के विद्यालयों शैक्षणिक समय को बदलकर 8:00 बजे से 4:30 बजे तक चलाने को लेकर शिक्षक लंबे समय से आंदोलनरत हैं ।जिसके कारण आज प्रदेश भर के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में यह प्रदर्शन कार्यक्रम  हो रहा है। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह बहादुर सिंह ने इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया कि दिया सहमति के बाद भी सरकार ने हमारे मांगों को नजरअंदाज किया। पुरानी पेंशन योजना बहाली,तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण,चिकित्सीय सुविधा पर संगठन लंबे समय से आंदोलनरत हैं। प्रदेशमंत्री ने धरने के मुद्दों को शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह इस बात को लेकर धरने पर उपस्थित सभी को शिक्षकों को धन्यवाद दिया और उपस्थिति के कारण धरने की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने शिक्षकों महामारी के दौर में सरकार द्वारा कोई सहयोग न होने को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। धरने को प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के कोषाध्यक्ष एवम प्रधानाचार्य बिरेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस धरने पर जिले भर के बहुत सारे शिक्षक उपस्थित हुए।धरने का माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन  जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह एवम जिला मंत्री प्रमोद सिंह प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला को सौंपा।इस धरने को जिलाउपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह,  जयप्रकाश सिंह, का राजेश यादव,संतोष सिंह रघुवंशी,चंद्रप्रकाश दुबे,धर्मेंद्र सिंह,संतोष सिंह,प्रवीण सिंह,प्रदीप सिंह,विनय प्रकाश सिंह,संजय सिंह,संदीप सिंह,रामप्रताप विश्वकर्मा,सुदीप सिंह,रामसागर सिंह,सुधीर राय,उपेंद्र सिंह,अजय तिवारी,दयाशंकर सिंह,अजय सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह,राजेंद्र यादव,विकास गुप्ता, तेजबहादुर, आदि शिक्षकों ने संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस