यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, 'प्रशिक्षण से पराक्रम' अभियान जारी



जौनपुर । चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का 'प्रशिक्षण से पराक्रम' महाभियान लगातार जारी है। इस प्रशिक्षण शिविर मे सात टीमें प्रशिक्षण के काम में लगी हुई हैं। प्रशिक्षण ले रहे पदाधिकारियों को कांग्रेस के इतिहास के साथ साथ संघ और भाजपा के अतीत, बूथ मैनेजमेंट और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल पर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।ताकि चुनाव में बीजेपी को घेरा जा सके, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'प्रशिक्षण से पराक्रम' कार्यक्रम के तहत अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए 100 दिनों का अभियान शुरू किया है। पार्टी 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी, जिसमें जमीनी स्तर के करीब दो लाख पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पार्टी का संगठन निर्माण कार्यक्रम अंतिम चरण में है। प्रदेश के सभी 823 प्रखंडों तथा 8134 न्याय पंचायतों में पार्टी की प्रखंड समितियों का गठन किया गया है।ग्राम सभा प्रमुखों के चयन की प्रक्रिया जारी है।अब तक यह प्रशिक्षण अभियान यूपी के 42 जिलों में संपन्न हो चुका है। जनपद जौनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 04 सितम्बर 21 को अकबर पैलेस बदलापुर पड़ाव पर रखा गया हैं।उक्त कार्यक्रम में जनपद जौनपुर के कांग्रेस प्रतिनिधि व पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस