पांच सितम्बर को सीएम योगी रहेंगे बनारस आइए जानते है क्या है कार्यक्रम



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। को विधानसभा में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। सर्किट हाउस में परियोजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री काशी-चुनार  क्रूज सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।
भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग के लोग शामिल होंगे। इसमें केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोक कल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला पहली बार कारिडोर के सड़क मार्ग पर मुख्य प्रवेश द्वार गोदौलिया गेट से मंदिर में प्रवेश करेगा। यहां निर्माण कार्य की प्रगति जानने के बाद वे सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारी में जुट गया है। जुलाई से अक्तूबर तक पूरी होने वाली परियोजनाओं की अपडेट रिपोर्ट के साथ उसका भौतिक सत्यापन भी कराया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस