केंद्रीय मूल्यांकन में पांच विषयों की तिथि निर्धारित


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय मूल्यांकन 2021 के कला वर्ग के विभिन्न विषयों के विषयवार तिथियों को परीक्षा नियंत्रक श्री वी एन सिंह के आदेश के बाद आज जारी कर दिया।
शिक्षा शास्त्र, मानव शास्त्र चार सितंबर 2021 को बीपीई पांच सितंबर , चित्रकला 6 सितंबर और हिंदी की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन सात सितंबर को होगा।
परीक्षा परिणाम प्रक्रियाधीन है।
समन्वयक डॉ संदीप कुमार सिंह व डॉ रसिकेश ने बताया मूल्यांकन करने के लिए शिक्षक अपने सभी दस्तावेज के साथ आएं।
 कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में मूल्यांकन नए भवन में कराया जा रहा है जिसका निरीक्षण समय समय पर कुलपति जी के अलावा परीक्षा नियंत्रक श्री वी एन सिंह व सहायक कुलसचिव द्वय श्री अमृत लाल व बबिता जी द्वारा किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस