डीएम ने मास्टर प्लान का औचक निरीक्षण कर लम्बित सभी मामलों को लेकर दिया यह आदेश


जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय मास्टर प्लान का आज औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आर.ए.सी. विनियमित क्षेत्र आशीष त्रिपाठी से नक्शा पास कराने से संबंधित आवेदनों और रजिस्टर की जांच किया जिसमें पाया गया कि कार्यालय में नक्शा पास कराने के लिए काफी समय से आवेदन अभी लंबित हैं। जिलाधिकारी द्वारा नियत प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि ऐसे जितने मामले लम्बित हैं, जिनमें एनओसी आ गई है उन्हें नोटिस भेजा जाए। यदि 10 दिन के भीतर शुल्क नही जमा करते है तो नक्शा निरस्त कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नक्शा बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कराई जाए। उन्होंने कार्यालय में सी.सी.टी.वी. लगाए जाने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदनों का स्टेटस क्या है, इसकी सूचना नियमित रूप से कार्यालय में चस्पा कर दिया जाए। इस अवसर पर जे.ई. रोहन यादव उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस