नवरात्रि में माता वैष्णो के दर्शनार्थियों के लिए अच्छी खबर 10 अक्टूबर से चलेगी यह विशेष ट्रेन, जानें टाइम टेबल


शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रेलवे बोर्ड ने माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। दस अक्टूबर से घोषित गाड़ी संख्या - 01654/53 विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से सुबह 6.35 बजे एसवीडीके स्टेशन (श्रीवैष्णो देवी कटरा) के लिए प्रस्थान करेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार दस अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक अस्थाई रूप से इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

इसके अलावा आगामी पूजा पर्व एवम त्योहारों के मद्देनजर भी नई दिल्ली और भठिंडा के बीच विषेश ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके तहत गाड़ी संख्या - 01636/34 वाराणसी - भठिंडा स्पेशल ट्रेन दस अक्टूबर से 21 नवंबर तक अस्थाई रूप से चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को कैंट स्टेशन से भठिंडा प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या - 01674/73 वाराणसी - नई दिल्ली विशेष ट्रेन का संचलन 12 अक्टूबर से किया जा रहा है। यह प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दोपहर 1.35 बजे कैंट स्टेशन से नई दिल्ली जाएगी। उधर आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर (बिहार) के बीच कैंट स्टेशन से 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी के रास्ते गंतव्य को प्रस्थान करेगी।

पूर्व में भी काशी के रास्‍ते वैष्‍णो देवी धाम जाने के लिए ट्रेनों की उपलब्‍धता रही है। लेकिन, कोरोना संक्रमण के दौरान यात्रियों की कमी इस रूट पर काफी समय से बनी रही। ट्रेनों की अनुपलब्‍धता और दर्शन में कोरोना गाइड लाइन की सख्‍ती की वजह से कोविड के मामलों की वजह से लोगों की आवाजाही कम हुई थी। अब कोरोना संक्रमण में कमी आने की वजह से नवरात्र में लोगों की वैष्‍णो देवी धाम जाने की इच्‍छा को पूरी करने के लिए रेलवे की ओर से पहल की गई है। इसकी वजह से रेलवे को अतिरिक्‍त आय भी प्राप्‍त होगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ