लायंस क्लब क्षितिज ने बच्चों में बांटा पाठ्य पुस्तक एवं खाद्य सामग्री



 जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने सेवा सप्ताह के तहत शहर के लाइन बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय में बच्चों में पेंसिल, इरेज़र, जमेट्री बॉक्स टॉफी, बिस्कुट आदि पठन-पाठन सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने बच्चों से कहा जब भी आपको किसी प्रकार की आवश्यकता हो लॉयन्स क्षितिज परिवार आपकी मदद को सदैव तैयार है। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर एक अलग तरह की खुशी देखने को मिली। सभी बच्चों व अभिभावकों को संचारी बीमारियों से बचने के लिए पम्पलेट आदि बांटकर भी जागरूक किया गया । स्कूल की प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया और आगे भी इसी प्रकार से बच्चों की मदद करने के लिए आश्वासन मांगा। कार्यक्रम संयोजक संजय जयसवाल  ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस इस सेवा कार्य में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, कौशल त्रिपाठी, देवानंद, विशाल बरनवाल आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस