एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने युवती की चाकू घोप कर किया हत्या,जानें क्या है पूरा मामला



एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने युवती को अपना न होते देख चाकू घोप कर युवती को मौत के घाट उतार दिया है,इस घटना से जहां गांव में कोहराम मच गया है वहीं हत्यारा पुलिस हिरासत में जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। जी हां जनपद गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के शक्करपुर गांव में सोमवार की देर रात एक युवक ने चाकू से गोदकर युवती की हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गई।
पुलिस के अनुसार, शक्करपुर गांव निवासी अन्नू यादव(20) रात के समय शौच के तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया।
इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों में लेकर चर्चा थी कि युवती का विवाह होने वाला था और उसकी सगाई हो चुकी थी। इससे नाराज युवक ने युवती को मौत के घाट उतार दिया। युवक युवती से एक तरफा प्रेम करता था सगाई के बाद उसे लगा कि यवती उसकी नही हो सकेगी तो हत्या कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचे एसपी रामबदन सिंह ने शव को देखने के परिजनों से पूछताछ करने के साथ घटना की जानकारी ली। इस संबंध में सीओ विनय आनंद शाही ने बताया कि चाकू से प्रहार कर उसके गांव के ही युवक द्वारा हत्या कर दी गई है आरोपी गिरफ्तार है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्यवाई की गयी है। 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस