सीएम योगी का किसानो की फसल को लेकर अब यह आया चुनावी वादा, नुकसान की भरपाई करेगी सरकार


चुनाव से पहले किसानो को खुश करने के लिए योगी सरकार सुविधाओ की झड़ी लगा दी है इसी क्रम सोमवार को किसानो के नुकसान फसलो के भरपाई का वादा कर लिया है। बारिश के चलते किसान की फसल के हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि फसल गन्ने की हो या फिर धान की, अगर अतिवृष्टि से किसान को नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति की जाएगी। 

सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने फसल क्षतिपूर्ति आकलन की प्रगति की समीक्षा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा है कि बाढ़ और अतिवृष्टि से कृषि फसलों को हुए नुकसान का आकलन करें और जिन किसानों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल कराएं।अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजस्व और कृषि विभाग की टीमें फसलों के नुकसान का आकलन कर रही हैं। अधिकतम एक सप्ताह में यह कार्यवाही पूरी हो जाएगी। सीएम ने कहा कि फील्ड में आकलन कर रहीं टीमों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं कि एक भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे।  सरकार हर तरह की कृषि उपज के नुकसान की भरपाई करेगी। उन्होंने राजस्व और कृषि विभाग से परस्पर समन्वय बनाते हुए शीर्ष प्राथमिकता पर इस कार्य को पूरा कराने के लिए कहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस