अभियोजन की बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अपराधियों को लेकर दिया यह आदेश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपराधिक मामले में दोषी सजा से नहीं बच पाए। दोषियों को सजा दिलाने के लिए आरोप पत्र समर्पित करने में सभी तकनीकी पहलुओं को जोड़ने के साथ समयान्तर्गत जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के मामले में शीघ्रता से मामलों का निस्तारण कराएं और समस्या उत्पन्न होने पर अवगत अवश्य कराये।  जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए अभियोजन अधिकारियों को कोर्ट में लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि मामलों के निस्तारण हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही समयान्तर्गत पूरी करते हुए अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करायें।      
 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, सभी एपीओ एसपीओ एवं क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस