जौनपुर मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन की मिली मान्यता- डीएम जौनपुर

 

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पूरी टीम के साथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडमिनिस्ट्रेशन, एकेडमिक बिल्डिंग, लेक्चरर हाल एवं लैब का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद के लिए बड़ा ही हर्ष का विषय है कि राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर के लिए शासन स्तर से मान्यता मिल गई है। सोमवार को नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम के वर्चुअल निरीक्षण के बाद अनुमति मिली है। उन्होंने कहा की कि 25 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वाराणसी से इसका वर्चुअल उद्घाटन प्रस्तावित है।
प्रथम वर्ष के छात्रों की पढ़ाई के लिए लेक्चरर भवन, लैब एवं आवश्यक भवन तैयार कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के संबंध में सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव ,प्राचार्य शिवकुमार, राजकीय निर्माण निगम के आर. ई. आर के सिंह, टाटा कंपनी के आरसीएम रत्नेश सिंह, जेई राजेश कुमार, कांट्रेक्टर सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ