यूपीपीएससी परीक्षा की तिथि घोषित जानें क्या है तिथा और पूरा कार्यक्रम



यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन यानी यूपीपीएससी (UPPSC) ने यूपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है।आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग तथा नगर विकास विभाग सहित अन्य विभागों में कुल 281 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि इन 281 पदों के लिए 1.38 लाख आवेदन आ चुके हैं। इन अभ्यर्थियों को परीक्षा का इंतजार था। ऐसे होगा अभ्यर्थियों का चयन: -परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू के आधार पर होगा। -लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। -जो भी उम्मीदवार सभी चरणों को पार कर लेंगे, उनका चयन फाइनल होगा। परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बातें: -इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों के मूल प्रमाण पत्र (ओरिजिनल सर्टिफिकेट) का वेरिफिकेशन किया जाएगा। -उम्मीदवारों को अपने साथ चार हाल में खिंचवाई पासपोर्ट साइज फोटो भी लाने होंगे। -कुल चार में से दो फोटो अनअटेस्टेड होंगी, जबकि दो फोटो उम्मीदवार ने जिस संस्थान से पढ़ाई की है, उसके एचओडी से अटेस्टेड होनी अनिवार्य है।
कितने अंकों की होगी परीक्षा? -यूपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेज की लिखित परीक्षा कुल 750 अंकों की होगी। -जिसमें 375-375 अंकों के वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के दो प्रश्न पत्र होंगे। -पहले प्रश्न पत्र (क्वेश्चन पेपर) में सामान्य हिंदी के तीन-तीन अंकों के 25 सवाल यानी कुल 75 अंकों के प्रश्न होंगे। -जबकि, विषयों से संबंधित तीन-तीन अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। -इसी प्रकार दूसरे प्रश्न पत्र (क्वेश्चनc पेपर) में सामान्य अध्ययन के तीन-तीन अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे। -विषयों से संबंधित तीन-तीन अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। -यह परीक्षा कुल ढाई घंटे की होगी। -इसके अलावा 100 अंक इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए निर्धारित किए गए हैं। -इस प्रकार पूरी परीक्षा 850 अंकों की होगी।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस