समीक्षा बैठक में नईगंज और जगदीशपुर के ओवर ब्रिज को लेकर डीएम ने जानें क्या दिया निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न  परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि खंभों के शिफ्टिंग का कार्य को पूर्ण कराते हुए आजमगढ़-जौनपुर मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिया कि जल जीवन के अंतर्गत जहां भी भूमि मिल गई है, उसे पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें और डीपीआर शत-प्रतिशत भेजें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि चौकिया तालाब के सुंदरीकरण का कार्य देव दीपावली तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जितने भी स्थाई गो आश्रय पर कार्य चल रहा है, जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान नईगंज और जगदीशपुर पर बनने वाले ओवर ब्रिज के संदर्भ में निर्देश दिया कि शासन को पत्र प्रेषित कर कार्य में तेजी लाई जाए। 15 दिसम्बर 2021 तक बनारस-लखनऊ मार्ग के 02 लेन चालू कर देने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिये गये।इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह एवं विभिन्न कार्यदाई संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस