जौनपुर डाक मंडल में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का छात्रवृत्ति खाता खोलने हेतु विशेष अभियान


जौनपुर । डाक मंडल के द्वारा 12 नवम्बर को जनपद में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से नए खाते खोलने का विशेष अभियान चलाया जायेगा । ऐसे छात्र जिनका खाता किसी भी बैंक में नही है यह अभियान उनके लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा । ज्ञातव्य है कि छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की तिथि 30 नवम्बर तक बढ़ाई जा चुकी है । छात्रों के अलावा अन्य लोग भी इस पूर्णतया डिजिटल खाते का लाभ ले सकते है । खाता खोलने हेतु किसी भी प्रकार का फॉर्म नही भरना होता है । श्री पी. सी. तिवारी अधीक्षक डाकघर जौनपुर मंडल द्वारा जनपद के सभी नागरिकों से आह्वान किया गया है कि डाकघर द्वारा आयोजित इस अभियान का हिस्सा बनकर डिजिटल खाते के साथ डीबीटी, UPI, बिल पेमेंट्स इत्यादि का लाभ उठाए  डाकघर सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। 


                         

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस