दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता का हृदयाघात से निधन, कचहरी में छाया शोक


जौनपुर। जनपद दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता एवं थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित सरैया  नम्बर दो गांव के मूल निवासी कृष्ण कुमार गिरी एडवोकेट 28 साल पुत्र राजपति गिरी की आज दीवानी न्यायालय परिसर में हृदयाघात के चलते निधन हो गया है। 
खबर है कि कृष्ण कुमार पूरे दिन दीवानी न्यायालय में मुकदमें देखे सायंकाल के समय वह अपनी सीट पर बैठकर आराम करने की मुद्रा में हुए और अचानक कुर्सी पर लुढ़क गये साथी अधिवक्ता गण आनन-फानन में उठाकर जिला अस्पताल ले गये जहां चिकत्सकों ने युवा अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। शव का पुलिस संरक्षण में पोस्टमार्टम कराया गया है। 
इस युवा अधिवक्ता के निधन से परिवार सहित दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता जनों में शोक छा गया है। बताया गया कि एक अधिवक्ता के रूप में कृष्ण कुमार गिरी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन पूरी इमानदारी कै साथ करते रहे है। 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस