बाढ़ प्रभावित किसानों को सीएम ने दीपावली पर जानें क्या दिया राहत


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के 48 जिलों के 208793 किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआजवा देने के लिए 74 करोड़ 52 लाख 94 हजार 208 रुपये दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता देने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। इसके आधार पर जिलों से ऐसे किसानों का ब्यौरा मांगा गया था, जिनकी फसलें बर्बाद हुई हैं। राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर ऐसे 827451 प्रभावित किसानों की जानकारी फीड की गई है। इसे आधार पर 48 जिलों के 208793 किसानों को सहायता राशि देने का फैसला किया गया है। किसानों को सहायता राशि बांटने की जानकारी राहत आयुक्त कार्यालय को ऑनलाइन दी जाएगी। राज्य सरकार इसके पहले भी बाढ़ प्रभावित किसानों को सहायता राशि बांटने के लिए पैसे दे चुकी है।

अपर मुख्य सचिव राजस्व ने झांसी, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, खीरी, बहराइच, अलीगढ़, गाजीपुर, मऊ, कुशीनगर, संतकबीरनगर, वाराणसी, सीतापुर, पीलीभीत, बलरामपुर, बलिया, बरेली, बाराबंकी, जालौन, बस्ती, चंदौली, कानपुर देहात, बिजनौर, अंबेडकरनगर, रामपुर, महोबा, हमीरपुर, मुरादाबाद, कानपुर शहर, श्रावस्ती, हरदोई, गोंडा, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मेरठ, उन्नाव, बदायूं, भदोही व मुजफ्फरनगर के डीएम को इस संबंध में निर्देश भेजते हुए सहायता राशि देने का निर्देश दिया है

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस