लखनऊ - वाराणसी मार्ग पर भीषण हादसा, कार बाइक भिड़ंत में दो की हुई मौत


जौनपुर। जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खालिसपुर के पास वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग पर कार और बाइक के आपसी जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो मृतको के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए विधिक कार्यवाई किया है। मृतको की शिनाख्त उनके पास से मिली एक डायरी के जरिये हुआ है। 
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनो व्यक्ति वाराणसी की तरफ से जौनपुर की ओर आ रहे थे सामने से जा रही कार से बाइक सवार खालिसपुर के पास टकरा गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो बाइक सवार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। 
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना जलालपुर की पुलिस ने मृतको पास से मिली डायरी से पहचान कराया तो एक का नाम रामजी उम्र 55 साल निवासी बड़ागाव वाराणसी एवं दूसरा संजय निवासी लाइन बाजार जौनपुर के रूप में हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस