निर्वाचन 2022 की तैयारी के तहत बैठक में डीएम ने दिया यह आदेश


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा कलेक्ट्रट सभागार निर्वाचन -2022 के तैयारियो के सम्बंध में अधिकारियों साथ बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ई.आर.ओ. को निर्देश दिया कि फार्म के डिजिटाइजेशन का कार्य जहां पूरा नहीं हुआ है उसे आज ही पूर्ण करा ले।  जिलाधिकारी  द्वारा मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, केराकत के उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि उनके यहां जो भी कार्य अधूरे है उसे आज ही समाप्त किया  जाय।    
उन्होंने कहा कि सवनेदंशील बूथों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी कर ली जाए, जिससे बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था किया जा सके और बूथवार कम्युनिकेशन प्लान बना लिया जाए। शस्त्र की दुकानों का सत्यापन करा लिया जाए।  डर या भय उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए सूची बना ली जाए।  
 इस अवसर पर   अपर जिला अधिकारी रामप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ