जौनपुर से भदोही तक सड़क मरम्मत के लिए 395 करोड़ रुपए स्वीकृत

जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के जौनपुर से लेकर भदोही तक एनएच-135 के मरम्मत के लिए 395 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। पचवल सीमा से लेकर जमालापुर तक मुख्य मार्ग के नाम पर बड़े-बड़े गड्ढे को देखते हुए शुक्रवार को जमालापुर तिराहे पर विधायक डाक्टर लीना तिवारी ने अधिशासी अभियंता एके सिंह को बुलाकर कड़ा निर्देश दिया। कहा कि एक सप्ताह में सड़क को गड्ढामुक्त करें व एक माह में पचवल से लेकर जमालापुर तक पैचिग कराएं। चेतावनी भी दी कि यदि एक माह के भीतर सड़क को नहीं सुधारा गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आपके विभाग की होगी। उपस्थित ग्रामीणों ने भी सड़क की दशा पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान एक्सईएन एके सिंह ने कहा कि पचवल से लेकर जौनपुर के लिए शासन से 395 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इसमें 195 करोड़ का टेंडर भी हो गया है। अतिशीघ्र एक सप्ताह में गड्ढों को भर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज सिंह, मुकेश सिंह, संतोष दुबे ,संजू पटेल , राजू तिवारी, पिटू तिवारी,भुल्लन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ