अचानक मौसम ने लेली करवट, जानें क्या रहा तापमान,बढ़ी गलन


जौनपुर । मौसम का मिजाज आज बुधवार को फिर बदल गया। आसमान में दिनभर बादलों का डेरा रहा वहीं तापमान भी गिर गया। साढ़े सात बजे तक भगवान सूर्य का दर्शन नहीं हो सका। आमदिनों में सुबह आठ बजे तक 15 डिग्री रहने वाला तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं हवाओं के चलने से ठंड के साथ गलन भी महसूस की गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का कहर बरपा सकता है। मंगलवार की रात भी हवाओं के कोहरे का घनत्व काफी कम रहा। दृश्यता होने के कारण आवागमन में खास परेशानी नहीं हुई। सुबह होते ही आसमान को बादलों ने घेर लिया। सूरज की किरणें धरती पर नहीं उतर सकीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे तक तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरब से हवाओं के चलने से मौसम बिगड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस