बड़ी-बड़ी कंपनियां आएंगी कैंपस सेलेक्शन के लिए: कुलपति

प्रबंध अध्ययन संकाय के सात विद्यार्थियों को मिला जाब आफर पत्र

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के परिसर में केंद्रीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से प्रबंध अध्ययन संकाय के सात विद्यार्थियों को जॉब ऑफर पत्र दिया गया।यह पत्र विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने दिया।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार की उपलब्धता के लिए  प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब बड़ी-बड़ी कंपनियों को कैंपस सेलेक्शन के लिए बुलाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज और संतोषजनक नौकरी उपलब्ध हो सके। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है। विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी इसी तरह प्रयास करते रहे तो विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ता रहेगा।
ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉक्टर संदीप सिंह ने कहा कि प्रबंध अध्ययन संकाय के सात विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ है। उन्हें सुल्तानपुर, प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर गोगेवार्क कंपनी के एचआर ऋगवेंद्र सिंह ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास ही काम आते हैं और ऊंचाइयों तक भी वहीं पहुंचता है ।
इस अवसर पर प्रोफेसर बीबी तिवारी, प्रो.अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो.बीडी शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ.रजनीश भास्कर,डॉ रसिकेश नवजात, डॉ आशुतोष सिंह, श्याम जी त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस