विनोद दुआ का निधन पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति: कुलपति


पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुई शोकसभा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि
वह बेहतरीन इन्सान थे और बेबाकी से अपनी बात रखते थे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को नया आयाम दिया।  देश के समसामयिक मुद्दे पर लोग उनके विचारों का सम्मान करते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर उप कुलसचिव वीरेंद्र मौर्य सहायक कुलसचिव बबीता सिंह, प्रोफ़ेसर मानस पांडेय, प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर, प्रो .देवराज सिंह ,प्रो. मनोज मिश्र, डॉ मनोज पांडेय, डॉ सुनील कुमार, डॉ धर्मेंद्र सिंह, श्री कृष्ण कुमार यादव, डॉ मिथिलेश यादव, लक्ष्मी मौर्य आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ