दो समुदायों में मारपीट: तनाव के बाद प्रभारी निरीक्षक हुए लाइन हाजिर


जौनपुर। तहसील मछलीशहर मुख्यालय पर गुरुवार को दो समुदाय में हुए मारपीट के बाद तनाव के चलते प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके स्थान पर अवनीश राय को नया प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। घटना के दूसरे दिन घटनास्थल के इलाके में सब्जी मंडी बंद करा दी गई है। सब्जी मंडी में लगने वाली दुकानों को रोडवेज बस स्टैंड के पास लगवा गया है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सब्जी मंडी में पीएसी तैनात है।
पुलिस के अनुसार, शाही रोड निवासी रोहित गुप्ता का भांजा राजा सुबह स्कूल जा रहा था। उसका आरोप है कि स्कूल के पास मुंह बांधे कुछ लोग पहुंचे और उसे पीटने लगे।
इसकी जानकारी परिवार को हुई तो वे सब्जी मंडी में दूसरे समुदाय के व्यवसायी के घर पूछताछ करने पहुंच गए। जहां किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों समुदायों से सरजू देवी(70), ऋषभ(26), सरवर राइन(40), मो. इदरीश(67), रोहित भोज्यवाल(21), राजा(19) और सरिता देवी(35) घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरिता देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस घटना में मौके पर गए आरएसएस के नगर प्रचारक ऋषभ को चोट लगने की जानकारी होने पर स्वयंसेवक भी एकत्रित हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के बाद बाजार को बंद करवा दिया। एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ अतर सिंह फोर्स के साथ बाजार में गश्त करते रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस