अनोखी शादी: घोड़ी पर सवार दुल्हन बरात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, लिए सात फेरे



नई पीढ़ी के साथ परंपरा में बदलाव आ रहा है। अब तक तो दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, लेकिन सीकर में इस परम्परा को तोड़ते हुए दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल पर पहुंची और सात फेरों के बंधन में बंध गई। सीकर की कृतिका सैनी दूल्हे की वेशभूषा पहनकर घोड़े पर सवार होकर अपने परिवार के साथ बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंची। इस दौरान लड़की पक्ष के लोग बराती बनकर नाचते गाते हुए पहुंचे।
लड़की के पिता महावीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बेटों की तरह पाला है और बेटी ने भी बेटे का ही फर्ज निभाया है। इसलिए उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वह अपनी बेटी का विवाह भी बेटे की तरह ही करेंगे। इसीलिए बेटी ने साड़ी के स्थान पर कोट पेंट सिलवाई और और घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर पहुंची। 
महावीर सैनी खुद हलवाई का काम करते हैं और पूरे परिवार का गुजारा हलवाई के काम से ही चलता है। महावीर सैनी के 4 बेटियां और दो बेटे हैं। कृतिका सैनी सबसे छोटी बेटी है इसलिए बेटी और उन्होंने तय किया की कृतिका की शादी बेटे की तरह ही की जाएगी। बेटी और खुद की ख्वाहिश को पूरी करने के लिए वर पक्ष को भी इस बात के लिए राजी किया गया कि बारात वह नहीं हम लेकर आएंगे।

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस