रोवर रेंजर एक अनुशासित संस्था: कुलसचिवरोवर रेंजर की तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन



जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रोवर रेंजर्स की ओर से विद्यालय परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय था वर्तमान परिवेश में नई शिक्षा नीति एवं समाज में रोवर्स स्काउटिंग की महत्ता।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार ने कहा कि रोवर्स रेंजर एक अनुशासित संस्था है। समाज में इसकी महत्व को नकारा नहीं जा सकता। वर्तमान परिवेश में नई शिक्षा नीति का भी इस पर बहुत जोर है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक निदेशक भारत स्काउट और गाइड नई दिल्ली के स्मृति सौरभ राय ने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी सामाजिक सरोकार पर ज्यादा बल दिया गया है इसमें रोवर रेंजर की भूमिका ही प्रभावी रहेगी। तीन दिवसीय कार्यशाला में नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर विस्तृत चर्चा की जाएगी ताकि इसका लाभ आम जन तक पहुंच सके। रोवर्स रेंजर्स के समन्वयक डॉक्टर जगदेव ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश होगी की कार्यशाला का प्रारूप नई शिक्षा नीति को रेखांकित करें। कार्यशाला का संचालन डॉ अजय कुमार दुबे ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ शफीउज्जमा ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय सिंह महामंत्री राहुल सिंह एनएसएस समन्वयक डॉ राकेश यादव आदि शिक्षक गण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ