यूपी में आईटी छापे को लेकर गरमाई सियासत सपा भाजपा आमने सामने, सपा को प्रियंका का साथ


यूपी में आईटी रेड पर राजनीति अब भी गर्म है क्योंकि रेड भी अब तक जारी है। मऊ में राजीव राय के ठिकानों पर छापेमारी शनिवार रात ही खत्म हो गई थी। लेकिन बाकी शहरों में अखिलेश के करीबियों पर इनकम टैक्स विभाग का छापा जारी है. इसी वजह से यूपी की राजनीति में ये मुद्दा भी छाया है।अखिलेश यादव और बीजेपी नेताओं के बीच वार-पलटवार का फिलहाल सबसे बड़ा मुद्दा यही है. जिस पर अब अखिलेश को कांग्रेस की प्रियंका गांधी का साथ मिल रहा है।
शनिवार को ही रायबरेली में अखिलेश यादव ने कहा था कि आईटी विभाग के बाद ईडी और सीबीआई भी आएगी. अब यही बात लखनऊ में पोस्टरों के जरिए कही जा रही है. छापेमारी को बीजेपी के बदले की कार्रवाई बताने वाली समाजवादी पार्टी के लखनऊ ऑफिस के बाहर होर्डिंग्स, पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स पर लिखा है कि, "हमारे पास अखिलेश हैं, भाजपा के पास इनकम टैक्स," सीबीआई और ईडी है. अखिलेश की पार्टी नया इक्वेशन गढ़ रही है.  इनकम टैक्स प्लस सीबीआई प्लस ईडी इक्वल टू बीजेपी। प्रियंका गांधी भी आईटी छापे के खिलाफ हो गयी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा  सरकारी एजेन्सी के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस