जौनपुर: पुलिस मुढ़भेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार पैर में लगी गोली दूसरा फरार

 


जौनपुर। बक्शा और बदलापुर थाने की पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश  सत्य प्रकाश गौतम को एक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान बदमाश के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। जबकि दूसरा बदमाश धनन्जय यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

इस घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अपने बयान में कहा कि बीते 20 जनवरी को थाना बक्शा अन्तर्गत ग्राम सुजियामऊ में पुलिस द्वारा दबिश देकर 21 पेटी शराब के साथ महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था तथा दो अभियुक्त सत्य प्रकाश गौतम व धनन्नजय यादव फरार हो गये थे। जिसकी तलाश थाना बक्शा पुलिस द्वारा की जा रही थी। सत्य प्रकाश गौतम के ऊपर गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना बदलापुर व बक्शा पुलिस की टीम गठित कर जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए 21 जनवरी की रात्रि में थाना बदलापुर अन्तर्गत धनियांमऊ से ग्राम देवरिया के रास्ते पीली नदी पुल के पास थाना बदलापुर एवं बक्शा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी कि रास्ते में दो बाइक सवार सन्दिग्ध व्यक्ति दिखे, जिसे पुलिस टीम रोकने का प्रयास किया गया परन्तु दोनों बदमाश पुलिस टीम को देखकर भागने लगे तथा पुलिस ने पीछा किया तो सन्दिग्ध व्यक्ति पुलिस के ऊपर फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया , जिसमें एक व्यक्ति सत्य प्रकाश गौतम को बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी जिससे वह घायल हो गया तथा दूसरा खेत की तरफ भाग गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर तत्काल इलाज हेत सीएचसी 


बदलापुर लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमन्चा 315 बोर, एक खोखा व एक जिन्दा, मिस कारतूस व 115 शीशी (200 एमएल) अवैध अपमिश्रित शराब बरामद कर विधिक कार्यवाई करते जेल भेजा गया है।

इस मुठभेड़ को लेकर एक बड़ा सवाल है कि रात के अंधेरे में पुलिस बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई और पुलिस का निशाना इतना सटीक रहा कि बदमाश के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। यह सही है कि गिरफ्तार व्यक्ति अपराधी है सजा मिलनी चाहिए लेकिन पुलिस की कहांनी में कितना दम है यह तो उच्च स्तरीय जांच से स्पष्ट हो सकेगा। 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस