25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद के सभी विभाग एवं विद्यालय मनाये - राम प्रकाश एडीएम


जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त मतदेय स्थलों, महाविद्यालयों, जनपद स्तरीय कार्यालयों एवं अन्य स्थलो पर 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ वर्चुअल एवं कोविड गाइड लाइन/प्रोटोकाल सुनिश्चित कराते हुए मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अतएव जनपद के समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्षों सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं प्राचार्य, प्रधानाचार्यो, प्रधानाध्यापकों, बूथ लेविल अधिकारियो, सुपरवाइजरों से अपेक्षा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस अपने-अपने संबंधित कार्यालयों/स्थलो पर उत्साहपूर्वक संबंधित को ’’हम भारत के नागरिक", लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे का शपथ दिलाकर कार्यक्रम आयोजित किया जाए। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस