शासन का आदेश : कोरोना के बढ़ते कहर को देख अब सभी स्कूल कालेज 23 तक बन्द


उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सभी स्कूल-कॉलेजों को 23 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में शासन से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि शासन ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए छह से 15 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर पढ़ाई ऑनलाइन शुरू करने के आदेश दिए थे। इस दौरान केवल वैक्सीनेशन के लिए छात्रों को बुलाने का आदेश था। लेकिन अब शासन ने निर्णय लिया है कि 23 जनवरी तक सभी स्कूल कालेज को बन्द कर दिया जाये। अगर कोराना की स्थिति ठीक रही तो आगे का निर्णय होगा।
यहां बता दे कि यूपी में तीसरी लहर के दौरान संक्रमण के सबसे ज्यादा 2769 केस शनिवार को मिले है प्रदेश की राजधानी सहित अन्य जनपदो में कोरोना से मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है जो खासा चिन्ताजनक है। 


Comments

  1. बच्चों के भविष्य का क्या होगा

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस