एम.एड की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश 27 जनवरी तक


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों में एम.एड. पाठ्यक्रम 2021-23 में प्रवेश हेतु काउंसलिंग के उपरांत महाविद्यालय में रिक्त रह गई सीटों पर कुलपति जी के आदेश के अनुपालन में सीधे प्रवेश लिए जाने का निर्णय लिया गया है।
जिन संबद्ध महाविद्यालयों में अब तक सीटें रिक्त रह गई हैं उन महाविद्यालयों द्वारा 27 जनवरी तक रिक्त सीटों पर उन अभ्यर्थियों का ही प्रवेश लिया जा सकेगा जो अभ्यर्थी (रैक001से 500 तक) काउंसलिंग के लिए अर्ह पाएं गये हैं। सीधे प्रवेश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह जानकारी सहायक कुलसचिव प्रवेश सेल ने दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस