खुदाई में मिले सिक्के को लेकर विवाद, मामला पहुंचा पुलिस के पास जानें फिर क्या हुआ



केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनवानी गांव के पुरवा रमगढ़हा में घर बनाने के लिए नींव की खोदाई के वक्त मिले पुराने चांदी के सिक्के के बंटवारे को लेकर मंगलवार को पट्टीदारों में विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो बुधवार की शाम पुलिस समझौता कराकर सिक्के को दोनों पक्षों में बंटवा दिया।
गांव निवासी रहीम अली ने बताया कि दो दिन पूर्व में घर बनवाने के लिए नींव की खोदाई करते वक्त जमीन से 40 पुराने चांदी के सिक्के मिले। इसके बंटवारे को लेकर पड़ोस के ही ताज मुहम्मद व इदरीश के साथ विवाद हो गया। सिक्के के बंटवारे को लेकर एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इसकी सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस ने बुधवार को पहुंचकर समझौता करा दिया। केराकत इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि कनुवानी गांव में चांदी के सिक्के मिलने का मामला स्थानीय चौकी थानागद्दी का रहा। किसी के घर में पाए गए सिक्कों पर प्रशासन का कोई अधिकार नहीं होता है। सार्वजनिक स्थान पर मिलने वाले सिक्के आदि को सरकारी खजाने में जमा कराने पड़ते हैं। सिक्के को दो पक्षों ने सुलह समझौता कर बांट लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस