एनएसएस समन्वयक डॉ. राकेश यादव को मिला प्रशस्तिपत्र


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव को मतदाता जागरूकता अभियान में विशेष योगदान देने पर जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने  इस उपलब्धि पर डॉ राकेश यादव को बधाई दी है।
 सरस्वती सदन में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री एल. वेंकटेश्वर लू, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, तथा सीडीओ अनुपम शुक्ला ने विश्वविद्यालय द्वारा चलाई जा रही मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस की सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव, डॉ मनोज वत्स, स्वीप समन्वयक मोहम्मद मुस्तफा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ