आइए जानते है युवक ने क्यों रची अपने अपहरण की कहांनी


जौनपुर। थाना  मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक युवक खुद के अपहरण की कहानी गढ़कर अपने पिता से दस लाख रुपये की फिरौती की मांग करने लगा। हालांकि पुलिस की सक्रियता से सच्चाई सामने आ गई।
सराय कांशी गांव निवासी धर्मराज सरोज का बेटा चंदन सरोज (23) बाइक लेकर जौनपुर गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा। रात में उसने पिता के मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज भेजा। इसमें खुद के अपहरण  की बात बताई और दस लाख रुपये फिरौती की मांग की।
मैसेज मिलते ही उसके पिता रात में भागकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी और मैसेज दिखाया। पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया। लोकेशन मिलते ही पुलिस मंगलवार दोपहर बांदा जनपद के एक रेंटोरेंट पहुंच गई। वहां से रात में आठ बजे बाइक और युवक को थाने ले आई।
वहां पूछताछ की तो युवक ने स्वीकार किया कि उसने खुद ही मैसेज भेजा था। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि युवक को बरामद कर उसके पिता के सिपुर्द कर दिया गया है। उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस