151 निकायों में होगा नये सिरे से परिसीमन, इन जिलो में बढ़ेगे वार्डो की संख्या,शासनादेश जारी

 

यूपी के 151 निकायों में नए सिरे से परिसीमन होगा। इसके बाद वहां वार्डों की संख्या बढ़ जाएंगी। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के अनुसार जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश में पांच मई तक वार्डों का गठन कर जानकारी निदेशालय को देने के लिए कहा है। वार्ड बनाने का प्रस्ताव वर्ष 2011 की आबादी के आधार पर गणना करते हुए किया जाएगा। इसमें 56 जिलों के 151 निकाय शामिल होंगे। नए 86 निकायों में नगर पंचायत 83, पालिका परिषद दो और नगर निगम एक हैं। सीमा विस्तार वाले 66 निकायों में नगर पंचायत 36, पालिका परिषद 21 व नगर निगम 9 हैं। इसके लिए नए सिरे से परिसीमन करते हुए वार्डों का गठन करना होगा। स्थानीय निकाय निदेशालय जिलों से मिलने वाले प्रस्तावों के आधार पर इसकी अनंतिम अधिसूचना जारी कराते हुए इस पर आपत्तियां मांगने के बाद इसका अंतिम प्रकाशन कराएगा।
इन जिलों में होगा वार्ड गठन
जालौन, ललितपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, संतरविदासनगर, सोनभद्र, बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सहारनपुर, बहराइच, बलरामपुर, वाराणसी, जौनपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, मऊ, आजमगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़, कुशीनगर, गोरखपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी और लखनऊ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस