नामांकन के साथ छात्रों का ठहराव भी हो सुनिश्चित - बीएसए


जौनपुर । स्कूल चलो अभियान तथा सत्र 2022-23 में शत प्रतिशत नामांकन के तहत शुक्रवार को इंगलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल चकताली सिरकोनी में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरख नाथ पटेल ने कहा कि सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन करने के साथ ही उनका विद्यालय में ठहराव भी सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा हूं। शिक्षा की ही बदौलत आज इस पद पर पहुंचा हूं।
खण्ड शिक्षाधिकारी शशांक सिंह ने कहा कि यह शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है कि सिरकोनी ब्लाक अपने लक्ष्य के प्राप्ति की ओर है। लेकिन हमें यहीं रुकना नहीं है बल्कि कोई बच्चा छूटने न पाए इसलिए प्रयास करते रहना है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने अपने सारगर्भित संबोधन में शिक्षकों के भगीरथ प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में योग्यतम शिक्षक दबे कुचले पिछड़े परिवारों के बच्चों का जीवन संवारने का काम कर रहे हैं। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि मनुष्य अगर ठान ले तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। प्राथमिक विद्यालय चकताली के उर्जावान शिक्षक इसकी मिसाल हैं।इसके पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।नवप्रवेशी छात्रों को बीएसए ने कापी, पेंसिल, पेन व चाकलेट आदि देकर प्रोत्साहित किया। संचालन रंजना मिश्रा ने किया।
इस मौके पर एसआरजी डाक्टर अखिलेश सिंह, लक्ष्मीकांत , दिनेश प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, एआरपी अशोक राजभर, सुनील सिंह, पंकज यादव, संजय सिंह, प्रधान ललिता यादव, शिप्रा सिंह, राकेश पांडेय, छाया सिंह, पूनम राव, अनुराग मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस