बीएचयू के ट्रामा सेंटर पर होगा अब मुफ्त आपरेशन,जानें क्या होगा असर


पूर्वांचल के एम्स कहे जाने वाले चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के ट्रामा सेंटर में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। यहां पर भर्ती मरीजों का आपरेशन लगभग मुफ्त होगा। उनको अब आपरेशन के लिए हजारों या लाखों रुपये दवाओं, उपकरण व अन्य सामग्री में खर्च नहीं करना पड़ेगा। उनको ये सुविधा अब मुफ्त में मिलेगी। इस संबंध में शनिवार को ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर ओटी के बाहर एक बड़ा बोर्ड भी लगा दिया गया। ताकि सभी मरीजों व उनके परिजनों को इसकी जानकारी हो सके।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर काशी में तमाम चिकित्सा सेवाएं बढ़ाई जा जा रही है। जिस ट्रामा सेंटर का पीएम मोदी ने 2015 में लोकार्पण किया था, उसमें कुछ माह में कई सुविधाएं बढ़ाई गई है। ट्रामा सेंटर के आचार्य प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह बताते हैं कि यहां इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों की बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए ट्राएज एरिया बनाया गया है। यहीं पर प्राथमिक उपचार दिया जाता है। साथ ही यहीं से मरीजों की स्थिति के अनुसार श्रेणी बनाकर संबंधित वार्ड या डे केयर यूनिट में भेजा जाता है।


इस सेवा के शुरू होने से पहले जहां गलियों में मरीजों को स्ट्रेचर पर इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ता था। वह समस्या भी अब दूर हो गई है। साथ ही यहां पर आधुनिक जांच लैब भी पिछले माह से ही संचालित किया जा रहा है। इससे लाखों मरीजों को लाभ मिल रहा है। साथ ही यहां पर चार नई आधुनिक ओटी भी शुरू की गई, जिससे मरीजों को आपरेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है। प्रो. सौरभ सिंह द्वारा मरीजों के हित में कराए गए कार्य की कड़ी में मुफ्त में दवाएं, उपकरण व अन्य सामग्री मुहैया कराना पूर्वांचल ही नहीं बल्कि बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के लाखों मरीजों को राहत देगा। कारण कि इन क्षेत्रों में सबसे बड़ा ट्रामा सेंटर यहीं पर है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस