बाल सेवा योजना के तहत इस परिवार को मिली सहायता से पढ़ रही है बच्चियां, सीएम के प्रति ज्ञापित किया आभार


जौनपुर। अंशिका सोनकर पुत्र स्वर्गीय सुनील कुमार सोनकर, मोहल्ला सुखीपुर पोस्ट सदर, जिला-जौनपुर की निवासी है।इनके परिवार में माता पूनम सोनकर, एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। आंशिका कक्षा दसवीं की छात्रा है, बहन कक्षा आठवीं की छात्रा है और भाई कक्षा चार में पढ़ता है। पिता की मृत्यु 16 जुलाई 2021 को ब्रेन ट्यूमर के कारण हो गई थी। पिता की मृत्यु के उपरांत  परिवार की स्थिति बिगड़ने लगी जिसका प्रभाव इनके व भाई - बहन के शिक्षण कार्य पर भी पड़ने लगा। इसी दौरान समाचार पत्रों द्वारा  उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य की जानकारी मिली । इसके पश्चात इन्होंने आवेदन किया और  आवेदन स्वीकृत कर लिया गया। इन्होंने बताया है कि पिछले 05 महीने से  इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है और इस योजना से प्राप्त धनराशि से इनके  शिक्षण सामान्य तौर पर चलने लगा इन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस