समाधान दिवस में डीएम ने दिया शख्त आदेश, अवैध कब्जा, राशन कार्ड और राजस्व की शिकायतें सर्वाधिक




जौनपुर। जनपद में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील बदलापुर मुख्यालय पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें ग्राम पंचायत दुगौली के संजय कुमार के द्वारा शिकायत की गई कि चकमार्ग पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अतिक्रमण को खाली कराया जाए। ग्राम पंचायत कल्याणपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष आयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करते हुए गंभीरता पूर्वक उनकी शिकायतें सुनी जाए और समय से निस्तारण किया जाए। 
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 118 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 09 शिकायतों का निस्तारण किया गया और सम्बन्धित शेष शिकायते सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। मुख्य रूप से अवैध कब्जा, राशन कार्ड एवं राजस्व की शिकायतें आई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी.बी सिंह, उपजिलाधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ