नहीं रहे प्रख्यात मनोवैज्ञानिक प्रो गिरिधर प्रसाद ठाकुर, जानें कहां होगी आज अन्तेष्टि


अत्यंत दुःखद है देश के प्रतिष्ठित मनोवैज्ञानिक प्रो गिरिधर प्रसाद ठाकुर जी का देहावसान शुक्रवार दिनाँक 15 को प्रातः 10:12 मिनट पर दिल्ली में निधन हो गया। उनकी अन्तेष्टि आज शनिवार को वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ होगी। 
गत कुछ दिनों से उनका  स्वास्थ्य ठीक नहीं था और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही पूरे मनोविज्ञान जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लोग परस्पर एक दूसरे से सम्पर्क करने लगे और अपना अनुभव भी साझा किया।हर कोई सहसा विश्वास नहीं कर पा रहा था। तमाम मनोविज्ञानी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं और आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगें। प्रो ठाकुर अकादमिक जगत के ध्रुव तारे के समान सदैव दैदिप्त्यमान रहेंगे। पारस पत्थर की तरह अपने संपर्क में आए हर व्यक्ति को उन्होंने सामान्य से स्वर्ण में परिवर्तित किया।श्रद्धेय प्रो ठाकुर जी के अंतिम दर्शन की व्यवस्था गांधी अध्ययनपीठ, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में की जा रही है। गांधी अद्धयनपीठ हेतु गेट नम्बर 3 मलदहिया चौराहा से प्रवेश करना पड़ेगा।
प्रो ठाकुर मनोविज्ञान की देश -विदेश की अनेक शैक्षिक संस्थाओं से आजीवन जुड़े रहे और मनोविज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनके निर्देशन में शिक्षा ग्रहण करके अनगिनत छात्र विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में बहुमूल्य योगदान कर रहे है। उनके निधन से भारतीय मनोविज्ञान परिषद, भारतीय व्यावहारिक मनोविज्ञान, भारतीय स्वास्थ्य मनोविज्ञान अकादमी, स्कूल मनोविज्ञान संघ, परामर्श मनोविज्ञान संघ, एवं अन्य ऐसी अनेक संस्थाएँ शोक में डूब गई हैं। उनके निधन पर प्रो आर एन सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ