तहसील मड़ियाहूँ का निरीक्षण के बाद एडीएम वित्त ने एसडीएम को दिया यह निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश द्वारा 20 अप्रैल, 2022 को पूर्वान्ह 10.22 बजे न्यायालय उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं एवं तहसील कार्यालय मडियाहूँ, जौनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ श्री मती अर्चना ओझा एवं तहसीलदार मडियाहूँ उपस्थित थे।उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। लालजी रजिस्ट्रार कानूनगो एवं नजारत अनुसेवक शैलेन्द्र कुमार एवं श्रीमती सीता देवी अनुपस्थित मिली। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ जनसुनवाई का कार्य करते हुए पायी गयी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के निर्देशानुसार कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा समय से कार्यालय में उपस्थित होकर सौंपे गये अपने दायित्वों का निर्वहन समय से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के समय तहसील मडियाहूँ में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली समस्याओं/विवादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तहसील स्तर पर ही कर दिया जाय ताकि उन्हें उस कार्य के लिए अनावश्यक मुख्यालय दौड़ना न पड़े। उल्लनीय है कि खेतों में कटाई हो चुकी है। धारा 41 व धारा 24 के अन्तर्गत हाने वाली पैमाइश आदि की कार्यवाही शीघ्रता से कर दिया जाय। थाना समाधान दिवसों पर आने वाली समस्याओं/विवादों का शतप्रतिशत निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस