बुलडोजर को लेकर अखिलेश यादव भाजपा पर हुए हमलावर लगाया यह संगीन आरोप


जहांगीरपुरी हिंसा के बाद आज बुधवार को यहां अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर चलाए जाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और और आरोप लगाया कि भाजपाई गैरकानूनी तरीके से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोजर चलवा रहे हैं। अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जाँच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी।
अखिलेश यादव ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण तोड़े जाने के बाद का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं। अब तो इनके उन्माद का शिकार हिंदू भी हो रहे हैं। भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोजर चला रही है भाजपा बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस