सिद्दीकपुर में चला सरकारी बुलडोजर मुक्त हुई 08 करोड़ रुपए मालियत की सरकारी जमीन


जौनपुर। सरकारी जमीनो को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज जिला प्रशासन का सरकारी बुलडोजर करंजाकला विकास खण्ड क्षेत्र स्थित सिद्दीकपुर इन्डस्ट्रीयल इलाके में चला जहां पर भू माफियाओ द्वारा सरकारी जमीन के बड़े भू भाग पर कब्जा कर सड़क के किनारे अपना साम्राज्य स्थापित करने वालो द्वारा बनायी गयी दुकानो को ध्वस्त कर जमीन सरकार को वापस करा ली गयी है। 
इस संदर्भ में लगातार चर्चाओ में चल रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट  हिमांशु नागपाल ने जानकारी दी है कि आज 21मई,2022 को सिद्दीकपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर 25  वर्ष से हुए अतिक्रमण का ध्वस्तीकरण कराया गया । उद्योग विभाग की भूमि पर यहां के स्थानीय बड़े भू माफिया द्वारा अवैध रूप से मार्केट बना ली गई थी 42 दुकानें, कई कमरे एक फैक्ट्री इसमें चल रही थी ।समय समय पर इन्हें नोटिस दिया गया था परंतु अतिक्रमण नहीं हटाया गया। लगभग 7-8 करोड़ मलियत कि यह भूमि NH पर स्थित है और इससे प्रति माह 1.5 से 2 लाख रुपए किराया दुकानों से अवैध रूप से वसूला जाता रहा है ।आज इसे ध्वस्त करा के उद्योग विभाग के हवाले कर दिया गया है। इस कारवाई के दौरान हर्ष प्रताप सिंह GMDIC, थाना सराईखवाजा एवं तहसील सदर के टीम मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस