समाधान दिवस पर मंडलायुक्त का लेखपालो को यह शख्त आदेश


जौनपुर। आयुक्त मण्डल वाराणसी दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता एवं पुलिस महा निरीक्षक के सत्यनारायण की उपस्थिति में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि लेखपाल मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करायें। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में गलत रिर्पोट न लगने पाये।
आयुक्त के द्वारा ग्राम पंचायत भगवानपुर में टीम भेजकर जमीन का सीमांकन करके नवीन परती की जमीन सुरक्षित करने के निर्देश दिये गए। ग्राम पंचायत परानपुर में पत्थरगडडी उखाड़ने पर थानाध्यक्ष को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से सरकारी कार्यालयों में आता है, इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबकी जिम्मेदारी है कोई भी फरियादी तहसील दिवस या किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को  न्याय दिया जाए।
समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड, भूमि पर कब्जे की शिकायतें प्राप्त हुयी जिसमें से सम्बन्धित अधिकारियों का अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि समय से निस्तारण किया जाये।           
 इस अवसर पर कुल 156 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों का अगले 5 दिनों के भीतर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस