सरकार ने छात्रो को स्मार्ट फोन और टैबलेट देकर आधुनिक तकनीक से किया लैस- विद्या सागर सोनकर


नूरुद्दीन खान गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मल्हनी (जौनपुर)। क्षेत्र के अफलेपुर स्थित नूरुद्दीन खां गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि सरकार ने छात्रों को स्मार्ट फोन,टैबलेट देकर आधुनिक तकनीकी से लैश किया है।

उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन व टैबलेट का सदुपयोग कर रोजगार के अवसर को तलाश कर सकते हैं।और साथ ही  पठन-पाठन में भी काफी सहयोगी साबित होगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भरोसा दिलाया है कि लड़कियों को स्कूल आने जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। इसके लिए शीघ्र स्कूल तक पक्की सड़क बनवाई जाएगी।विशिष्ट अतिथि मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य अब्दुल कादिर खां ने भी छात्रों से स्मार्ट फोन व टैबलेट के इस्तेमाल को पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए किए जाने पर जोर देते हुए सरकार के इस कदम की प्रशंसा की।कार्यक्रम में डाक्टर जीवन यादव,डा राजनारायण व इरशाद मंसूरी ने भी विचार व्यक्त किए।


इस मौके पर साबिर खान,चंद्राभान यादव, डॉ. संजय यादव डॉ.जयसिंह, डॉ. कमलेश,अर्चना श्रीवास्तव, सलोनी, प्रियंका, श्वेता सिंह, हुमा,अदिति निषाद, अंकित सिंह, चांदनी, आकांक्षा गुप्ता, अनुपम, अनामिका मौर्या, हुस्नारा,अंकिता यादव,आरती यादव,आदि शिक्षक  उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सिकंदर यादव व नोडल अधिकारी डा सुशील कुमार ने किया।अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ.जुल्फेकर अहमद खां ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस