थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर निलंबित ट्रेनी सीओ को मिला प्रभार ,कई पुलिस जनो का स्थानांतरण


जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित धर्मापुर में बादल यादव पहलवान हत्याकांड के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने कठोर कदम उठाते हुए एसओ गौराबादशाहपुर को निलंबित कर दिया है कार्य में लापरवाही बरतने के चलते उधर जलालपुर के थानेदार लाइन हाजिर हुए है । तीन क्षेत्राधिकारियों का कार्य क्षेत्र भी बदला गया है। 

जनपद की विधि व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा निम्नलिखित क्षेत्राधिकारी व निरीक्षक/उ0नि0 ना0पु0 का तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण किया गया है।


1. क्षेत्राधिकारी श्री सन्त प्रसाद उपाध्याय क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं से क्षेत्राधिकारी केराकत

2. क्षेत्राधिकारी श्री अशोक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बदलापुर से क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं

3. क्षेत्राधिकारी श्री शुभम तोदी क्षेत्राधिकारी केराकत से क्षेत्राधिकारी बदलापुर

4. उपाधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन) श्री गौरव कुमार शर्मा,  प्रशिक्षण को सम्मिलित करते हुए अग्रिम आदेश तक थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर।

5. निरीक्षक  विजय शंकर सिंह  प्रभारी निरीक्षक जलालपुर से पुलिस लाइन 

6. उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष जलालपुर 

7. उ0नि0 अवध यादव थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर दिनांक 06.05.2022 को थाना गौराबादशाहपुर अंतर्गत ग्राम धर्मापुर में हुयी घटना में लापरवाही के संबंध में निलंबित


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस