अटाला मस्जिद को लेकर वायरल वीडियो असत्य भ्रामक था- सीआरओ


जौनपुर।अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने अवगत कराया है कि एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रसिद्ध अटाला मस्जिद जौनपुर का भ्रमण किया गया। कथित वायरल वीडियों में जिस आवाज का उल्लेख है चिन्ह मिटाने की बात नितान्त भ्रामक एंव असत्य है। अटाला मस्जिद, जौनपुर में कोई ऐसी घिसाई व चिन्ह मिटाने का कार्य नहीं हो रहा है। यह मस्जिद भारतीय पुरातत्व विभाग की संरक्षित इमारतों में से एक है, इसमें कोई भी परिवर्तन न तो किया जा रहा है और न ही किया जा सकता है। कथित वीडियों में जो आवाज सुनाई दे रही है वह अटाला मस्जिद के सामने एक भवन के बनने से आवाज सुनाई दे रही है लेकिन मस्जिद के अन्दर ऐसी कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही है।
अटाला मस्जिद के नीचे के दुकानदार दुकान के आगे टीनसेङ लगाकर दुकान चला रहे है, जिनको 03 दिवस के अन्दर हटाने के निर्देश मौके पर ही दुकानदारों को दे दिये गये है। कथित वायरल वीडियों भ्रामक सूचना फैलाने के उद्देश्य से वायरल की गयी है। यहां पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने यह जिक्र नहीं किया कि भ्रामक वीडियो वायरल कर समाजिक शान्ति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले के विरुद्ध क्या विधिक कार्यवाई की जायेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस