सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर कसा यह तंज,कर दी राहुल से तुलना


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पर बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है क्योंकि वो (राहुल गांधी) देश के बाहर जाकर देश की बुराई करते हैं और आप प्रदेश के बाहर जाकर प्रदेश की बुराई करते हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने सोमवार को एक किस्सा सुनाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि प्राइमरी स्कूल के एक बच्चे से जब उन्होंने पूछा कि बताओ, मैं कौन हूं... तो बच्चे ने जवाब दिया था... राहुल गांधी। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो बोला है वो सोच समझकर ही बोला होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के गोबर वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज तो गोबर से अगरबत्ती जलती है अगर आप पूजा करते होंगे तो अगरबत्ती जरूर जलाते होंगे। अगर नेता प्रतिपक्ष ने गौसेवा की होती तो ऐसी भाषा न बोलते, लेकिन उनके भाषण में भैंस के दूध का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। आजादी के समय देश और उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक जैसी थी फिर देश की आय बढ़ती चली गई। 2017 में यूपी में प्रति व्यक्ति आय देश का एक तिहाई ही रह गई। ये बताता है कि यहां किस तरह कार्य हुआ। हमने प्रदेश का बजट दो गुना कर दिया है। योगी ने कहा कि अब नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश बहुमुखी विकास कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस