अग्निपथ योजना को लेकर छात्रो को भड़काने वालों पर होगी यह कार्रवाई - एडीजी कानून व्यवस्था


एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने आज मीडिया से रुबरू होते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भड़काने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार की तरफ से युवाओं को इस योजना के बारे में समझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को असामाजिक तत्वों व कुछ राजनीतिक लोगों ने उकसाया जिससे कि हिंसा हुई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया गया था। एडीजी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल पुलिस के अलावा 141 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी सीएपीएफ तैनात की गई है। अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। भारत बंद का असर यूपी में नहीं दिख रहा है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर भारत बंद का आह्वान किया गया था। एडीजी ने बताया कि किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमें दर्ज किए गए हैं और बड़े स्तर पर गिरफ्तारी की जा रही है। जिन लोगों के द्वारा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ