जानिए कहां भैंस ने जना दो मुंह आठ पैर वाला बच्चा, ग्रामीणो में कौतूहल और चर्चा


जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित बड़नपुर (उछहिलपुर) गांव में शनिवार 18 जून 22 को आपरेशन के जरिए भैंस के गर्भ से मृत भैंस का बच्चा निकाला गया,जिसके पास दो मुंह आठ पैर देखने को मिला। भैंस के ऐसे विचित्र बच्चे की वजह से लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा। हलांकि ग्रामीण इसे ईश्वर की रचना मानकर चर्चा करते नजर आये।
बताते चलें कि खुटहन क्षेत्र के बड़नपुर (उछाहिलपुर)निवासी सन्तसरण यादव की भैंस प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, जिस पर पशुपालक सीमेन चढ़ाने वाले बैफ कर्मी प्रमोद को बुलवाया जब वह अपने सहयोगियों समेत गर्भ कराने मे असमर्थ रहें तो इसकी सूचना राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में तैनात पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल को दी गई,चिकित्सक ने जांच के दौरान गर्भ में ही बच्चे के मृत होने की आशंका जताते हुए आपरेशन करना आवश्यक बताया।
पशुपालक के आग्रह पर चिकित्सक ने आपरेशन कर भैंस के गर्भ मे मृत अवस्था में पड़े बच्चे को बाहर निकाला बाहर निकालते हैं लोग दंग रह गए।दो मुंह आठ पैर वाला बच्चा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। देखते ही देखते ऐसे बच्चे को देखने वालों  की भीड़ जमा हो गई।आपरेशन कर निकाले गए बच्चे को देख लोग आश्चर्यचकित रह गए इधर भैंस को स्वस्थ देख पशुपालक ने पशुचिकित्सक के प्रति आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस